रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक: इचाक थाना क्षेत्र के एनएच 33 रांची-पटना रोड पर शालपर्णी गेट के पास सोमवार की सुबह हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के महकोल निवासी द्वारिका रविदास के पुत्र सनी कुमार दास (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सनी अहले सुबह अपनी माँ को हजारीबाग छोड़ कर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 02बीएस 5922)से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और युवक को रौंदता हुवा आगे निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये जबकि युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी गौतम कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी । खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया था।
