निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जामताड़ा प्रखंड मुखिया संघ का गठन को लेकर आज दुलडडीह पंचायत भवन में दुलडडीह पंचायत की मुखिया मालती सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पंचायत सिवलीबाड़ी मुखिया शिवधन हांसदा, पंजननिया नरेंद्र मुर्मू, बेवा तारामणि मरांडी, सुपाईडीह स्टेनशिला हेम्ब्रम, शाहरपुरा जिबाती सोरेन, मझिया भिरुधि सोरेन, उदलबनी रानी पहाड़िया, गोपालपुर सरोज हेम्ब्रम, खुशबेदिया मनोरंजन मरांडी, सोनबाद निर्मल सोरेन, चंद्रधिपा देवीसन हांसदा व अन्य पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता कर रही मालती मुर्मू ने तीन प्रस्ताव पारित किया जिसमें उन्होंने कहा की प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया अपने अपने पंचायत से जनता द्वारा चुन कर आये हैं। वहीं पंचायत के लोगों का भी आशा विश्वास है कि क्षेत्र में विकास होगा। इसके लिए हमलोगों को भी जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। प्रखंड स्तरीय संघ का गठन कर मुखिया का हक अधिकार का बात को उठाना है। वहीं सर्वसम्मति से संघ का गठन किया गया।

जिसमें चंद्रधिपा पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा को अध्यक्ष चुना है। वहीं कमिटी के विस्तार करते हुए नरेंद्र मुर्मू को सचिव, पार्वती सोरेन को कोषाध्यक्ष, निर्मल सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। संघ गठन के बाद कमिटी के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *