निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक-29 मई से 31 मई 2026 तक जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु स्कूल के सभागार में जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जामताड़ा जिला खो-खो संघ ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29-05-26 से 31-05-26 तक स्थान गांधी मैदान जामताड़ा में 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 24 जिलों के बालिका टीम भाग लेगी । इन सभी टीम के लिए उत्तम आवासन गुणवत्ता भोजन एवं खेल से संबंधित सभी सामानों का व्यवस्था जिला संघ के और से की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु जामताड़ा जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक अजय चंद्र सिंह, संरक्षक श्री श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष कमलेश मंडल, भूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, संजय पशुरामका, दीपक रजक आदि संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *