निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । माय भारत जामताड़ा के सौजन्य से बुधवार को जामताड़ा जिले के कसियाटांड़ गांव में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और अधिक से अधिक साइकिल चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह, स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता और साइकिल रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नागेश्वर मंडल, शिक्षक गणेश सिंह, रवि पंडित, दीपक राउत और संजय रवानी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। वही शिक्षक गणेश सिंह ने लोगों से छोटी दूरी के लिए बाइक की बजाय साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को साइकिल के महत्व और इसके लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *