निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड राज्य खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक- 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 के लिए बालिका वर्ग का ओपन सिलेक्शन ट्रायल दिनांक- 27/09/2026 दिन रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा जिला खो-खो बालिका खिलाड़ी टीम कोच सुभाष सोरेन के साथ जामताड़ा रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग के ओपन सिलेक्शन ट्रायल खो-खो ग्राउंड बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान रांची में होगी। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने दी। टीम को रवाना करते समय जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए। वही डॉ चंचल भंडारी ने कहा खो-खो खेलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बहुत लाभ मिलता है। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, एवं समाज सेवी संजीत सिंह ने कहा जामताड़ा जिला के खिलाड़ी निरंतर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे यह जामताड़ा जिला के लिए गर्व की बात है। सभी खिलाड़ियों के अभिभावक ने शुभकामनाएं दी एवं झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 बालिका वर्ग के ओपन सिलेक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। मौके पर जामताड़ा जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, अनीश रंजन, नंदू हेंब्रम, सुभाष सोरेन, राम मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, जीत, विशाल, प्रदीप आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
