निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता 2026 फेज -2 में संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिले जामताड़ा, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिले से लगभग 60 स्टेट रजिस्ट्रेशन खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव श्री संतोष प्रसाद जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, झारखंड राज्य खो-खो टीम के सीनियर कैप्टन सागर कुमार बैठा व अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद को पुष्प गुच्छ एवं गमछा ओढ़ाकर एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने कहा की यह खेल शारीरिक फिटनेस और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है। अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी ने खो-खो खेल के नियम को बताया इसमें दो टीमें होती हैं—एक पीछा करने वाली (चेज़र) और दूसरी भागने वाली (रनर)। चेज़र टीम के खिलाड़ी पंक्ति में बैठकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को छूकर (खो देकर) आउट करते हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित रोहित ओझा, राज कुमार, सुभाष कुमार, प्रीतम मुर्मू, दीप सेन किस्कू, नंदू हेंब्रम प्रियंका बास्की, स्वीटी मुर्मू, राधिका सिंह, नैंसी सिन्हा, रिशु कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
