निशिकांत मिस्त्री
35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 में भागीदारी हेतु झारखंड टीम में जामताड़ा के खिलाड़ी का चयन, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र रवाना
जामताड़ा । 31 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में केशव पार्क कुरुक्षेत्र (हरियाणा) शहर में आयोजित 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के एक बालक खिलाड़ी शिवम कुमार मंडल एवं एक बालिका जयंती हेंब्रम का चयन किया 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आज इंटर सिटी एक्सप्रेस से चयनित खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि लगातार जामताड़ा जिला के खो-खो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा दिखा रहे है। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए बताया कि हमारे जामताड़ा जिला एवं पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। आने वाले समय में कड़ी मेहनत और लगन से अच्छा प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना देश का नाम रौशन करेंगे। हम सभी इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य रूप से जामताड़ा जिला खो खो संघ के उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, दीनबंधु सिंह, संयुक्त सचिव अनीश रंजन कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू , रामजीत मुर्मू, नंदू हेंब्रम एवं सभी आए हुए अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *