धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के परेशानियां जोगनकोचा में अवैध महुआ शराब चुआई स्थल पर छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया, जबकि 1000 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया। उत्पाद पुलिस निरीक्षक जॉय हेंब्रम ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाया जाय रहा है। सूचना मिली थी कि जोग्नकोचा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बड़े पैमाने पर चुआई की जा रही है। जिसपर एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जिसमें 400 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया, जबकि 1000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही चार भट्ठी को भी नष्ट किया गया। जानकारी मिली कि दुखन रवानी और मनोज रवानी के द्वारा भट्ठी का संचालन किया जा रहा था। मामले में विधि संगत धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
