अभिषेक मिश्रा

पाथरडीह । चासनाला स्थित बीसीकेयू कार्यालय परिसर में शनिवार को मजदूर नेता कॉ एस के बक्शी का 5 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजली सह संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। इस दौरान कॉ एस के बक्शी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई। कार्यक्रम के सर्व प्रथम कॉ एस के बक्शी के प्रतिमा पर उनकी पत्नी संध्या बक्शी, पुत्र संदीप बक्शी, पुत्र सोमियो बक्शी, पुत्री सारमीस्था बक्शी, प्रकृति बक्शी, शुभांकर चटर्जी आदि परिजनों ने माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा की अध्यक्षता बीसीकेयू के सचिव योगेंद्र महतो,संचालन सुंदरलाल महतो ने किया। संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए स्टील फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव सह जेबीसीसीआइ के सदस्य सुजीत भट्टाचार्या ने कहा कि कॉ एस के बक्शी ने बीसीसीएल ईसीएल सेल में विस्थापितों को पुनर्वास कराने,नियोजन दिलाने, मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के साथ उनका बुनियादी अधिकार दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आउट सोसिंग में ठेका मजदूरों का प्रबंधन द्वारा किया जा रहा शोषण का आवाज उठाने का काम सर्व प्रथम कॉ एस के बक्शी ने किया है। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई लड़कर हाई पावर कमिटी के दर से ठेका मजदूरों का वेतन का भुगतान कराया है। कहा कि सेल की चासनाला जीतपुर रामनगर कोलियरी में ठेका मजदूरों का हक और अधिकार के लिए अंडरग्राउंड खान में धरना पर बैठाने, सीएमपीएफ का सदस्य बनाने वाले का ऐतिहासिक नाम कॉ एस के बक्शी ही है। सभा में वार्ड 52 के पार्षद लक्ष्मी कुमारी, वार्ड 51 के पार्षद बिरेन्द्र कुमार, वार्ड 39 के पार्षद चंदन महतो, अजित महतो,मानस चटर्जी, पशुपति देव,दिलीप चटर्जी, सुरेश गुप्ता, विकास ठाकुर, दशरथ ठाकुर, गोपाल लाल, धर्मेंद्र राय,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *