निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में किया गया, जिसमे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक प्रतिनिधि, बीरबल अंसारी उप प्रमुख नारायणपुर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, अनचलाधिकारी देवराज गुप्ता, उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह आत्मा जामताड़ा, कृषि निरीक्षक इंदु शेखर पोद्दार ग्राम प्रधान नारायणपुर के अध्यक्ष एवं विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य BAO, जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड के BTM BTM, ATM Vlws एव नारायणपुर प्रखंड के प्रगतिशील किसान साथ हि नारायणपुरके कृषक मित्र उपस्थित हुए। साथ ही कृषि, आत्मा, पशुपालन,jslps, बीज कंपनी सिंजेंटा इत्यादि का भव्य स्टॉल मेला परिसर में आकर्षण का केंद्र रहा। कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के उपलक्ष में मदनाडिह सुबल मंडल, बलदेव राय एवं इम्तियाज अंसारी को कृषि मेला में विशेष सम्मान के साथ पुरस्कृत किया गया नारायणपुर प्रखंड के DCS में जिनका योगदान बहुत अच्छा रहा उनमें गम्हरियाटाड के गोविंद पंडित एवं पतरोड़ीह के बसंत कौल को भी विशेष सम्मान के साथ पुरस्कृत किया गया साथ हि इस मेला में किसानों के द्वारा लाये गए परादर्श चयन समिति के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय प्राप्त किसानों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया कृषि का टेक्निकल सेशन जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार एवं बी टी एम जामताड़ा इकबाल हुसैन के द्वारा संयुक्त रूप से किसानों के बीच में प्रस्तुत किया गया। नारायणपुर प्रखंड के बी टी एम के द्वारा पुरस्कार वितरण का कार्य किया गया।समापन भाषण शमसुद्दीन सर द्वारा दिया गया
इस कार्यक्रम बी टी एम कर्माटांड़ विजय कुमार बी टी एम नाला गंगाधर मंडल बी टी एम फतेहपुर हिमांशु कुमार दास का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *