पिछले वर्ष महाशिवरात्रि में चोंगा बांधने को लेकर हुई थी दो समुदाय में झड़प और आगजनी
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के संवेदनशील डूमरौन गांव स्थित हिंदुस्तान चौक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार को इचाक पुलिस और जिला बल के जवानों ने मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व एएसपी अमित कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान गांव में दो समुदायों के बीच आपसी टकराव न हो और दोनों समुदाय के बीच आपसी एकता और भाईचारा बनी रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व का आयोजन हो, इसके लिए पुलिस प्रशाशन की पहल से मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के दिन ही डूमरौन गांव के हिंदुस्तान चौक पर स्थित एक पोल में लाउड स्पीकर बांधने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी और आगजनी की घटना घटी जिससे कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव बना रहा। इधर पुलिस ने मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों को दंगा होने और पुलिस बल द्वारा उसे रोकने के प्रयास का प्रतीकात्मक झलक दिखाया। मेजर कुमार देवब्रत ने माइक से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि दंगाइयों (उपद्रवियों) को खदेड़ने के लिए पुलिस (दंगा निरोधक टीम) वाटर कैनन, आंसू गैस, रबर बुलेट और लाठी चार्ज का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में करती है। इसके उपरांत हिंदुस्तान चौक से पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकला जो मंदिर चौक, मवि होते हुए हिंदुस्तान चौक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने, झूठी खबर न फैलाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर न फैलाने का अपील किया। साथ ही कहा कि उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर है। पर्व त्योहार में उपद्रव फैलाने वाले और माहौल खराब करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। मौके पर इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, थाना प्रभारी गौतम कुमार, एसआई सुनील शर्मा, राजस्व कर्मचारी आजाद सिंह, मुखिया मनोज मेहता, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता, विक्की कुमार, महेंद्र कुमार, नागेश्वर मेहता, बबलू मेहता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
फोटो:
रामावतार स्वर्णकार
इचाक: आगामी महाशिवरात्रि को लेकर हजारीबाग पुलिस प्रशाशन पूरे एलर्ट मोड पर दिखी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के संवेदनशील डूमरौन गांव स्थित हिंदुस्तान चौक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार को इचाक पुलिस और जिला बल के जवानों ने मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया। आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, ड्रोन से पूरे कार्यक्रम आसपास के क्षेत्रों और छतों का निगरानी किया गया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व एएसपी अमित कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान गांव में दो समुदायों के बीच आपसी टकराव न हो और दोनों समुदाय के बीच आपसी एकता और भाईचारा बनी रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व का आयोजन हो, इसके लिए पुलिस प्रशाशन की पहल से मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। साथ ही संभावित खतरे से निबटने के लिए अभ्यास किया जा रहा है।