निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम के हांसी पहाड़ी स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 18वीं झारखंड राज्य महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन बुधवार को फाइनल मुकाबले और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य हरिमोहन मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में झारखंड के 19 जिलों से आई महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, खेल भावना और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबला गढ़वा और कोडरमा जिले की टीमों के बीच खेला गया, जो पूरे आयोजन का सबसे रोमांचक और दर्शकों से खचाखच भरा मुकाबला रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंचा। टाईब्रेकर राउंड में कोडरमा की टीम ने बेहतर रणनीति, तेज रेड और मजबूत डिफेंस का परिचय देते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। गढ़वा की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि महिला खिलाड़ी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। अकादमी के सचिव राजकमल सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में आरएसएस देवघर विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनिमेष मधुकर, मिहिजाम नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक दुर्गादास भंडारी, पुलू यादव, चितरंजन रेलवे आरपीएफ अशोक काध्यान, नरेंद्र यादव, उदय कुमार, सौरभ कुमार, राहुल पासवान, आदर्श कुमार, कमल गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में ऐसे और बड़े आयोजनों की उम्मीद
