निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 09 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक जसपुरिया बी0 एड कॉलेज बिसा रांची (झारखंड) शहर में भारतीय जंप रोप महासंघ एवं झारखंड राज्य जंप रोप संघ के तत्वाधान में जसपुरिया बी0 एड0 कॉलेज रांची झारखंड में आयोजित 17वीं सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड टीम ओवरऑल चैंपियन का किताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, आधप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तरप्रदेश, आदि राज्यों ने भाग लिया। 17वीं सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता 2025-26 में जामताड़ा जिला के खिलाड़ी रामजीत मुर्मू ने 3 स्वर्ण पदक, दीप्ति बास्की 3 रजत पदक, नैंसी सिन्हा 2 रजत पदक, शालिनी हेंब्रम 1 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक, अन्नू कुमारी 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक जयंती हेंब्रम 1 स्वर्ण पदक एवं 1 कांस्य पदक रिशु कुमारी 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला जंप रोप संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह संघ ने दिए । सभी खिलाड़ियों को डॉ दुर्गा दास भंडारी, अमित झा, डॉ चंचल भंडारी, श्यामल मंडल, भूपेश गुप्ता, अनीश रंजन, गौरव जोशी आकाश साव, आदि लोगों ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि हमारे जामताड़ा जिला एवं पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से जामताड़ा में खुशी का माहौल है।
