निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वाधान में आज 17 अक्टूबर से 58वीं सीनियर (महिला/पुरुष) एवं 44वीं जूनियर (महिला/पुरुष) राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 हेतु झारखंड खो-खो टीम की भागीदारी से पूर्व राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के लिए ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता हेतु जामताड़ा जिला खो-खो टीम के 15 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ी देर रात पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। बताते चले कि 17/10/2025 दिन शुक्रवार को रांची जिला खो-खो संघ के सहयोग से झारखंड पुराना विधानसभा मैदान, जगन्नाथपुर थाना के सामने रांची में ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। टीम को रवाना करते समय जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दिए एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए। मौके पर जामताड़ा जिला खो-खो संघ के संरक्षक श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, ने कहा जामताड़ा जिला के खिलाड़ी निरंतर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे यह जामताड़ा जिला के लिए गर्व की बात है। सभी खिलाड़ी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए। सभी खिलाड़ियों के अभिभावक एवं जिले के खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी एवं राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर नेशनल ट्रायल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। मौके पर जामताड़ा जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष गौरव कुमार जोशी, मोहन मंडल, सोनू कुमार , निशांत बर्नवाल, धारा महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *