रामावतार स्वर्णकार
इचाक:थाना क्षेत्र के करियातपुर-देवकुली मुख्य पथ पर फ़ुरुका गांव के समीप एक टेंपो के पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। मृतक गौतम कुमार (उम्र करीब 8 वर्ष) पिता अरुण साव, ग्राम करियापुर का रहने वाला था। घटना शुक्रवार को करीब 4:00 बजे शाम घटी। बताया जा रहा है कि टेंपो का इंजन बनाने के बाद इंजन को फ्री करने के लिए ऑटो चालक पप्पू भुइयां पिता स्व. गुडपा भुइयां ग्राम करियतपुर निवासी टेंपो को लेकर फूरुका गांव तरफ चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो करियातपुर से फुरूका की ओर जा रही थी। टेंपो पर चालक के अलावा तीन बच्चे भी बैठे थे। फ़ुरुका नदी के पुल के पास गाड़ी घूमा कर लौटने के क्रम में तिरछी मोड पर टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में गौतम के सिर में गंभीर चोटे लगी अधिक खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक पप्पू भुइयां को भी गंभीर चोटें लगी। वहीं दो बच्चे सुरक्षित रहे। सूचना पाकर इचाक पुलिस एंबुलेंस के साथ करियातपुर पहुंची बच्चों को इलाज करने के उद्देश्य अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक के घर के पास लोगों की काफी भीड़ लग गई। मासूम के माता, बहन समेत पिता के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। जबकि इचाक पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। गौतम 4 बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था और करियतपुर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का विद्यार्थी था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *