निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बंगलुरू के कर्नाटक में आयोजित 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तीन (3) बालिका खिलाड़ी एवं (1) बालक खिलाड़ी का चयन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में नैंसी सिन्हा, दीप्ति बास्की, स्वीटी मुर्मू एवं बालक वर्ग में तरुण कुमार हांसदा का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके उपलक्ष्य में आज ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के सभागार में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं रात 10 बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से सभी चयनित खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी राज कुमार हेंब्रम, सुभाष सोरेन के साथ रांची के लिए रवाना होंगे । इस बात की जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने दिए एवं जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, संरक्षक श्यामल मंडल एवं वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, ने सभी चयनित खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि हमारे जामताड़ा जिला एवं पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य रूप से जामताड़ा जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक अजय सिंह, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, सचिव नंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू , रामजीत मुर्मू, एवं सभी आए हुए अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *