रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के एनएच 33 इचाक मोड़ बैंक ऑफ इंडिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं बाइक चला रहे महिला के पति सकलदेव सिंह घायल हो गए।घटना रविवार साढ़े चार बजे की है।मृतिका की पहचान सरिता देवी उम्र 48 वर्ष पति सकलदेव सिंह, ग्राम रेबर बलिया, थाना कटकमसांडी,जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार सकलदीप सिंह पत्नी सरिता के साथ पैतृक गांव रेबर बलिया से हजारीबाग स्थित अपने घर जा रहे थे। वे ट्रैफिक नियम के मुताबिक बाइक चलाते आगे बढ़ ही रहे थे। कि वे जैसे ही बीओआई शाखा के निकट पहुंचे की बरही को ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेलर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक में टक्कर लगते ही मृतिका सरिता सड़क के दाहिनी ओर गिर गई।जिस कारण टेलर का पिछला छक्का महिला के सिर को कुचलते हुए निकला गया। घटना में मृतिका के पति सकलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में उनके सिर,हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार एएसआई सनातन मुर्मू पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए,घायल सकलदेव को एनएचएआई के एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद गुस्साए मृतिका के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 33 को जाम कर दिया।जिसके कारण राहगीरों को दिक्कत को सामना करना पड़ा।लोगों ने बताया कि टेलर चालक नशा में धुत था।जिसके चलते टेलर को तेज रफ्तार में चलाने के कारण घटना घटी।पुलिस ने बताया टोल टैक्स के पास चालक को गिरफ्त में लेते हुए टेलर को जब्त किया जा चुका है।मृतिका के परिजन डीसी ,एसपी सहित इचाक सीओ बीडीओ को घटना स्थल पर बुलाने,मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने तथा नशेड़ी चालक का लाइसेंस तत्काल रद्द करते हुए ड्राइवर को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर समाचार भेजने तक सड़क पर जमे थे।सड़क जाम की सूचना मिलने पर कई स्थानीय नेताओं ने लोगों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया।किंतु लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।लोगों ने बताया कि मृतिका सरिता के सकलदेव सिंह रैमकी कंपनी में बतौर कर्मी कार्यरत थे।समाचार भेजने तक दोनों ओर से सड़क में जाम लगा था।जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *