निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । प्रेस क्लब चुनाव–2025 के तहत आज मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई। मतदान केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस मौजूद रहे। इसके साथ ही जामताड़ा डी डी सी निरंजन कुमार, एस डी ओ अनंत कुमार, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मतदान को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते लगभग 90 प्रतिशत पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ और पूरे दिन अनुशासन व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया गया। मतदान केंद्र पर चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे और प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली। मतदान में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों की सक्रियता और लोकतांत्रिक सोच स्पष्ट रूप से नजर आई। चुनाव समिति ने उच्च मतदान प्रतिशत पर संतोष जताते हुए इसे पत्रकार एकता और संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया। अब सभी प्रत्याशियों की नजर मतगणना और परिणाम पर टिकी हुई है, जिसे लेकर चुनाव मैदान में सरगर्मी बनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *