निकेश कुमार वर्मा सचिव, महेश साहू कोषाध्यक्ष और गणेश कुशवाहा उप सचिव बने

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शहर के पैराडाइज़ रिसोर्ट में हुआ। जहां अध्यक्ष , सचिव, कोषाध्यक्ष और उप सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया। बिरजू कुमार (जय माता दी मिक्सिंग लैब) लगातार तीसरी बार हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सनी सिन्हा उर्फ संदीप को 17 वोट से हराकर जीत हासिल किया। जबकि तीसरे उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 9 मत मिले। निकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू (एंजल स्टूडियो, देवांगना चौक) ने अपने प्रतिद्वंदी उदय ठाकुर को 22 वोट से हराकर सचिव बने। महेश साहू (कुम्हार टोली) ने अपने प्रतिद्वंदी रामजी गुप्ता को 11 वोट से हराकर कोषाध्यक्ष बने जबकि तीसरे उम्मीदवार सुभाष कुमार को 25 मत मिले। वहीं गणेश कुशवाहा (श्री गणेश स्टूडियो) ने वीरेंद्र शर्मा को 22 वोट से हराकर उप सचिव का पद हासिल किया। सभी विजेताओं ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष बिरजू कुमार ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के विस्तार और एकता बनाए रखने पर काम करता रहा हूं। आगे भी संगठन की मजबूती के लिए नए तरीके से काम करूंगा। साथ ही फोटोग्राफरों को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर काम करूंगा ताकि प्रोफेशनल फोटोग्राफी मे हजारीबाग का नाम आगे रहे। चुनाव के लिए आब्जर्वर की भूमिका गोविंद राणा (जिया स्टूडियो), प्रवीण कुमार (कला किरण) और मनोज कुमार (अनामिका स्टूडियो) ने निभाई। और शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराया और चुनाव परिणाम को सार्वजनिक करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पूर्व सचिव राजेश सिंहा, अमरेश कुमार, राकेश कुमार, रामावतार स्वर्णकार, विमल रॉय, पंकज कुमार पाठक, विनय पांडेय, रामू, रोहित कुमार, अभिषेक राणा, राजेश राय, राजीव रंजन, राकेश पटेल, बीरेंद्र शर्मा, अजीत कुमार दिलीप गुप्ता, प्रमोद कुमार, भीम कुमार शर्मा समेत जिले भर के फोटोग्राफरों की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *