निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के चयन की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई)-रफ्तार के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत कृषि उपकरण बैंक योजना के स्थापना के चयन संबंधित बिंदुओं पर विमर्श किया। बैठक के क्रम बताया गया कि इस योजना का संचालन स्वयं सहायता समूह, एंटरप्रेन्योर्स, लैम्प्स, पैक्स, एफपीओ, विलेज ऑर्गेनाइजेशन (वीओ) क्लस्टर फेडरेशन आदि के माध्यम से किया जाना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाएं तथा समयबद्ध रूप से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस योजना से कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। बताया गया कि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला कृषकों को प्राथमिकता देते हुए व्यक्तिगत कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। इससे किसानों को कृषि यंत्रों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।
इस मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुशांत कण्डुलना, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *