रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के एन एच 33 रांची पटना मार्ग पर इचाक मोड़ के पास मीटू बस एवं अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। घटना में कार चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि कार मे बैठे सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। घटना मंगलवार की करीब साढ़े 12 बजे रात घटी। मृतक कार चालक दिलीप कुमार, जोधनबीघा, जिला शेखपुरा, बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मीतू ट्रेवल्स रांची से बिहार शरीफ जा रही थी नित्य दिन की तरह इचाक मोड़ से विपरीत साइड के एक होटल में यात्रियों को खाना खिलाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मे बिहार से रजरप्पा जा रही अर्टिगा कार (बीआर 01 जे एफ 3313) की टक्कर बस से हो गई। कार की गति तेज होने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार का चालक स्टीयरिंग के पास दब गया। रात्रि गस्ती मे तैनात एसआई संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। वहीं कार मे फंसा चालक को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया गया।
