रामावतार स्वर्णकार
इचाक: झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर इस वक्त पूरे राज्य में रजत जयंती समारोह मनाई जा रही है। इस से पूर्व झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में 25वाँ झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड के केएन हाई स्कूल मैदान से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। सभी लोग विद्यालय परिसर से दौड़ प्रारंभ किया और इचाक थाना रोड, खत्री मोहल्ला, इचाक बाजार, कुटुम सुकरी होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में विकास को बढ़ावा देना और युवाओं में जोश और जागरूकता पैदा करना है। वहीं सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह दौड़ राज्य की प्रगति और गौरव का उत्सव मनाने के लिए है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार चौधरी, प्रकाश यादव, रामचंद्र प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग और सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *