प्रतिनिधि
हजारीबाग/बड़कागांव । केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में छठ के पूर्व संध्या पर तालाब में नहाने गई दो बच्ची को डूबने से मौत हो गई ।बताया जाता है कि दोनों बच्ची तालाब में नहाने गई थी और डूब गई। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजन उसे निकालकर अनान फानन में केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण इलाज नहीं हो पाई । तत्काल दोनों बच्चियों को बड़कागांव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर डॉक्टर अविनाश कुमार ने उनकी मृत्यु होने की पुष्टि की। रूपा तिवारी 12 वर्ष पिता रवि तिवारी गुनगुन कुमारी 11 पिता अनिल तिवारी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर केरेडारी अस्पताल में डॉक्टर होते तो आज दोनों बच्चियों बच सकती थी। अस्पताल के कुव्यवस्था के कारण आज हमारी बच्चियों इस दुनिया में नहीं रही।
हजारीबाग : ‘दुःखद’ छठ पूजा के पूर्व संध्या पर तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत
