रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता सह पूर्व पत्रकार स्व. सुनील कुमार मेहता की श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी। बता दे कि सुनील कुमार मेहता झारखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रथम चुनाव 2010 में करियातपुर पंचायत से मुखिया के रूप में चुने गए थे। इसके पूर्व इन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में जुड़कर वर्षों तक समाज के बीच रहकर इन्होंने आवाज उठाते रहे। इतना ही नहीं इन्होंने भाजपा प्रदेश कर समिति के सदस्य भी रहे। इनका निधन 21 अक्टूबर को हो गया। इन्होंने अपने पिता और पूर्व मुखिया एवं पूर्व उप प्रमुख स्वर्गीय झल्लू महतो के नक्शे कदम पर चलकर अपना सारा जीवन समाज सेवा में समर्पित किया। यह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री (सभी अविवाहित) को छोड़ गए। उनके निधन के बाद न केवल करियातपुर पंचायत बल्कि पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई । श्रद्धांजलि सभा में जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता डॉ. आरसी मेहता, रेणु कुमारी, पद्मा जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जदयू नेता अर्जुन मेहता, मुखिया मोदी कुमार, पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता, समाजसेवी हीरामन प्रसाद मेहता, अशोक मेहता, बीरबल मेहता, पूर्व मुखिया बसंत कुमार मेहता, डेग़ नारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, इंद्रदेव मेहता, नवलेश कुमार, मधुसूदन प्रसाद मेहता, पुत्र शशिकांत कुमार मेहता, मेहंदी लाल, भाई राजू प्रसाद मेहता संजय कुमार मेहता, भाजपा नेता मुनेंद्र मेहता, प्रोफेसर बसंत कुमार, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, चंद्रधारी मेहता, अवध किशोर मेहता, राजेंद्र कुमार रवि, मिठू राम, धनेश्वर सोनी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *