निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय बालक राजकुमार मंडल की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गांव में गहरा शोक फैला गई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह सीधे पानी में जा गिरा और डूब गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा गुरुवार को काशीटांड़ गांव पहुंचीं। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बबीता झा ने प्रशासन से मांग की कि गांव में खुले गड्ढों को अविलंब भरवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। गांवों में विकास कार्यों के नाम पर खुदे गड्ढे अक्सर समय रहते नहीं भरे जाते, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की। इस अवसर पर कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *