निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जामताड़ा प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, नालियों एवं बेनर-होर्डिंग की अवस्थित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
जिसे लेकर आज जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता, एसडीओ अनंत कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और सड़क चौड़ीकरण एवं नालियों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।प्रशासन का कहना है कि नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अवैध ढंग से लगे बैनर-होर्डिंग्स को हटाया जाएगा, जिससे सड़क पर आवागमन में बाधा न हो। साथ ही नालियों की मरम्मत और सफाई कार्य भी तेजी से कराया जाएगा।
इस पहल से लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है और नगर की सुंदरता एवं स्वच्छता में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *