निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । एस पी राजकुमार मेहता ने मंगलवार रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवहार न्यायालय में तैनात हवलदार ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। SP राजकुमार मेहता रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से निरीक्षण पर निकले। उन्होंने मंडल कारा जामताड़ा, व्यवहार न्यायालय जामताड़ा, रात्रि गश्ती दल, टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं क्यूआरटी दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात हवलदार सिकंदर रवानी ड्यूटी से गायब पाए गए। यह सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानी गई। अदालत जैसे संवेदनशील स्थल पर अनुपस्थिति को सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी चूक बताया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हवलदार सिकंदर रवानी को निलंबित कर दिया। इसी क्रम में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *