निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । एस पी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०नि० प्रशांत कुमार, पु०नि० अमृत कुमार राम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए मिहिजाम थानान्तर्गत ग्राम बोदमा स्थित रेलवे लाईन के पूरब तलाब किनारे मैदान में एवं नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम हीरापुर स्थित लिपटस पेड़ लगा पहाड़ी के दक्षिण पलास पेड़ के पास साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) नसीम अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता समसुद्दीन अंसारी, ग्राम जियाजोरी, थाना मिहिजाम (2) सद्दाम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता बदरूद्दीन मियाँ, ग्राम नवाडीह-दुर्गापुर, थाना करमाटॉड
(3) बिरेन्द्र मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० गणेश मंडल, ग्राम मोहनपुर, थाना नारायणपुर तीनों जिला जामताड़ा को 11 फर्जी मोबाईल, 14 सिम, एक आधार कार्ड, 44 हजार 9 सौ रुपए नगद राशि, एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 64/25, दिनांक 14.10.2025, धारा 111(2)(b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध शैली (1) Magicpin एप से Phonpe में 999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो हमलोगों का Magicpin एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते है। (2) लोगों का Whatsapp नंबर पर RTO E-CHALLAN एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के CREDIT CARD अपडेट का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजकर तथा उनके मोबाईल पर APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करते है। इन सभी का कार्यक्षेत्र मुलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *