निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत आज एक नंबर वार्ड से की गई। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर वर्तमान अपनी नाराज़गी जताई। अभियान का शुरुआत युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद क्षत्रिय ने किया।
बिनोद क्षत्रिय ने बताया कि यह आंदोलन जनता की आवाज़ है और इसका उद्देश्य है उन नेताओं को जवाब देना जिन्होंने जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता जाग चुकी है और लोकतंत्र में वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। बिनोद क्षत्रिय ने बताया कि यह अभियान आगे अन्य वार्डों में भी चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर अपनी राय दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *