निशिकांत मिस्त्री

लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित/पूर्ण योजनाओं का जिला स्तरीय वरीय अधिकारी करेंगे जांच : उपायुक्त रवि आनंद

जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने तकनीकी विभागों यथा लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, एनआरईपी, सिंचाई, विद्युत आदि द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभागों के द्वारा विगत बैठक में दिए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कुल योजनाओं, प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा संचालित/पूर्ण योजनाओं के जांच हेतु निर्देश दिया। कहा कि जिला स्तर के अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की जांच करेंगे एवं जांच प्रतिवेदन समर्पित उपायुक्त को देंगे।

वहीं उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहीं भवन प्रमंडल की समीक्षा करते हुए जितने भी कार्य किए जा रहे हैं उसे क्वालिटी के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अनाबद्ध निधि के तहत कार्यान्वित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं पथ प्रमंडल के द्वारा 6 योजनाएं हैं जिसमें से 3 में कार्य चल रहा है। भू अर्जन की समस्या के कारण कार्य बाधित है। उपायुक्त ने समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने विद्युत, एनआरईपी, सांसद/ विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सिंचाई प्रमंडल नाला के लघु वितरण इकाई, कुलडंगाल की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर बैठक में आए जेई से जानकारी ली। कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभाग को पत्राचार कर इस आशय की सूचना देने का निर्देश दिया कि ईई अपने कार्यक्षेत्र में नहीं रहते हैं। इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार के अलावा संबंधित तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *