निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रखंड विकास कार्यालय, नाला के अनुसेवक स्व० सुजीत बाउरी के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं मौके पर _*उपायुक्त श्री रवि आनंद शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा दुख के इस घड़ी में जिला प्रशासन शोक संतृप्त परिवार के साथ है। उल्लेखनीय है कि स्व० सुजीत बाउरी, प्रखंड विकास कार्यालय, नाला में अनुसेवक के पद पर पदस्थापित थे, दिनांक 05.10.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे आकस्मिक उनका निधन हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *