निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा इकाई की मासिक सांगठनिक बैठक जिला कार्यालय जामताड़ा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने की। इस बैठक में संगठन के सभी विषयों पर चर्चा किया गया। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी बुथ सशक्तिकरण अभियान पर विशेष जोर देगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुखमनी हेंब्रम, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा सहित जिले के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित अन्याय विषयों पर बारीकी से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित संजीव जजवाड़े ने कहा कि यह बैठक के केंद्रीय कार्यसमिति में लिए गए फैसले के निमित्त था। इस बैठक में संगठन को सुदृढ़ रखने हेतु जिला पदाधिकारियों मंच मोर्चा के अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कार्यकर्ता को अगर कोई शिकायत है, तो वह सीधे तौर पर नेताओं को कहें। उन्हें अपने विचार सार्वजनिक मंच पर साझा करने से बचना चाहिए।
ऐसा करना पार्टी के अनुशासन के खिलाफ होता है। अतः कार्यकर्ता संयमित हैं, अनुशासित रहें तथा संगठित रहें।
मौके पर मुख्य रूप से सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता, रंजीत राणा, बृजेश राउत, लखिंदर सिंह, संतोष मंडल, सरजु पांडे, श्यामसुंदर राय, संजय मंडल, राजेश यादव, राजेंद्र मंडल, पप्पू मंडल, निवास यादव, आलोकी पूजहर, वासुदेव यादव, सतनारायण मंडल, राजकिशोर महतो सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
