निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा इकाई द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुभाष चौक जामताड़ा में कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के विवादित बयान को लेकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के बारे में असभ्य टिप्पणी दिया गया, जो ना सिर्फ द्रोपदी जी बल्कि आदिवासी समुदाय का अपमान है, जिसके खिलाफ भाजपा ने विरोध स्वरूप यह पुतला दहन किया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल सहित भारी संख्या में जामताड़ा के गणमान्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित वीरेंद्र मंडल ने कहा कांग्रेस प्रारंभ से ही चरित्रहीन रहा है। हर समय संवैधानिक पदों का दुरुपयोग किया है एवं संविधान को भी नहीं माना है। पिछले दिनों लोकतंत्र का हत्या करते हुए संसद में नोट उड़ाने का काम किया था। उसके बाद झारखंड राज्य के गवर्नर रह चुके तथा राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का प्रत्याशी द्रौपदी मुरमू जी के विरोध में  असंवैधानिक बयान देने का काम किया है।

मंडल ने कहा जामताड़ा के वर्तमान विधायक जिनके चंगुल में स्थानीय प्रशासन फंसे हुए हैं, जो एक कांग्रेसी नेता है। पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यहां के जिला परिषद अध्यक्ष जो एक आदिवासी महिला है, उनको भी कांग्रेस द्वारा मंच पर बैठने का जगह नहीं देने के कारण नीचे जमीन पर बैठना पड़ा। मौके पर उपस्थित सोमनाथ सिंह ने कहा एनडीए के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी जो एक आदिवासी महिला हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासी के नाम पर राजनीति करते आई है। आज एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को देखते हुए देख घबरा गई हैं।

इस कारण कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा विवादित बयान दिया गया, जिसके विरोध में पूरे झारखंड प्रदेश में सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया करते हुए मांग करते हैं, कांग्रेस पार्टी अजय कुमार को प्रवक्ता पद से हटाए एवं उचित कार्रवाई करें तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ आदिवासी समाज एवं द्रोपदी मुर्मू से क्षमा मांगे।
मौके पर जिला महामंत्री सुमित सरण, मनीष दुबे, नरेश वर्मा, अनूप पांडे, राजेंद्र राउत, प्रदीप राउत, चंदन राउत, सतीश सिंह, मोहन शर्मा, भोला सिंह, अंजनी तिवारी, कुणाल सिंह, बृजेश राउत, लखविंदर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *