निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस के राष्ट्रीय नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ई डी अपने कार्यालय बुलाकर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर लगातार पूछताछ कर रहे हैं। इसी को विरोध में कांग्रेस दिल्ली समेत पूरे देश विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में कांग्रेस नेता वी पी निवासन के साथ दुर्व्यवहार किया। इन सब मुद्दों को लेकर जामताड़ा सुभाष चौक में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सह 20 सूत्री सदस्य बिनोद क्षत्रि युवा मोर्चा जिला, अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस प्रवक्ता आरसी, मुस्ताक अंसारी, भागीरथ पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

मौके पर बिनोद क्षत्रि ने कहा की हमारे राष्ट्रीय नेत्री सोनिया गांधी को ई डी द्वारा लगातार प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के नेता वी पी निवासन के साथ दुर्व्यवहार किया यह बहुत ही निंदनीय है। इसी के विरोध में हमलोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आरसी ने कहा की ई ङी हमारे नेताओं को परेशान कर रहे हैं। इसी को लेकर पूरे देश में हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *