निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बिन्दपाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के एक बंद घर से लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देने का मामला सामने आया था। दिनांक-08/09/2025 को श्रीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह के द्वारा लिखित आवेदन थाना को दिया, जिसमें बताया गया कि उनके घर के सभी सदस्य माता वैष्णो देवी पुजा करने गये थे, इसी बीच उनके घर में चोरी की घटना हो गई। जिसमें आवेदनकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके घर से केवल सोने एवं चांदी (लगभग 10 लाख) की चोरी हुई है। इस काण्ड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्दभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा उक्त कांड के अनुसंधान के कम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एवं उनके पास निम्नलिखित चोरी में प्रयुक्त हथियार तथा चोरी की गहना (सोना / चाँदी) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता 1. पिन्टु कुमार सिंह, पिता बारीन सिहं, ग्राम-श्रीपुर, थाना-बिन्दापाथर, जिला-जामताड़ा। 2. विवके उर्फ पवर कर, पिता-अश्विनी कर, ग्राम-श्रीपुर, थाना-बिन्दापाथर, जिला-जामताड़ा। 3. सचिन सिंह, पिता रथीन सिंह, ग्राम-श्रीपुर, थाना-बिन्दापाथर, जिला-जामताड़ा। वहीं एक अभियुक्त फरार है 1. नितिन कुमार उर्फ छोटु पिता-संजय सिंह, ग्राम-श्रीपुर, थाना-बिन्दापाथर, जिला-जामताड़ा है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1. लोहा का सब्बल करीब 2.5 फीट लम्बा 01 पीस, स्कुप ड्राइव 01 पीस, पिलास 01 पीस, लोहे का रड से बना छेनी नुमा 01 पीस 2. घटना प्रयुक्त तीन मोटर साईकिल 3. 03 माबाईल फोन। 4. नगद 5200 रूपया। 5. नाक का नोजपीन-05 पीस। 6. जेवर का गलाया हुआ सोना-20 ग्राम। 7. चांदी का सिक्का 21 पीस 8. पायल-110 पीस। 9. बाला-04 पीस । 10. बिछिया 56 पीस। 11. कमर खोसनी 02 पीस। 12. चांदी का चेन-06 पीस। 13. सुपाडी-03 पीस। 14. चांदी का चंद्रमा-03 पीस। 15. ब्रासलेट-01 पीस। 16. मोती का मूंगा चांदी का-01 पीस। 17. ताबीज-02 पीस बरामद हुआ है। इस छापामारी टीम में 1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला-श्री मनोज कुमार महतो। 2. पु०नि० राजीव कुमार सिंह (नाला प्रभाग) 3. पु०अ०नि० विकास कुमार यादव (थाना प्रभारी, बिन्दापाथर) 4. स०अ०नि० राकेश रंजन (बिन्दापाथर थाना) 5. हवलदार रंजीत प्रसाद साह। 6. आ0/113 संतोष कुमार सिंह (तकनिकी शाखा)। 7. ‘आ0/239 शब्बीर सिद्दिकी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *