निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राजद जिला कार्यालय मिहिजाम स्थित हांसी पहाड़ी में महात्मा गांधी की जयंती मनाया गया।गांधी जी के चित्र पर मालार्पण किया। इस अवसर जिला संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि महात्मा गांधी जी का नाम देश में नहीं विदेश में भी लोग जानते हैं, उन्होंने देश के आज़ादी में अग्रणीय भूमिका निभाए थे। महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे के द्वारा हत्या कर दिया गया था। हमलोगों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग चलना चाहिए। इस अवसर पर राजद प्रदेश नेता सत्यपाल यादव, नगर अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पप्पू यादव, डॉ दिनेश कुमार, सबीना खातून, देवकी यादव, गोरेलाल, चंदन, रामलाल हंसदा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *