निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दिनांक 30.08.2025 को समय करीब 10.30 बजे रात्रि करमाटांड कौरो रोड चरघरा मोड के समीप टो अज्ञात अपराध कमींयों द्वारा अशोक कुमार मंडल पिता झरीलाल मंडल सा०- धरुवाडीह थाना करमाटाँड जिला जामताड़ा को रोक कर चाकु का भय दिखाते हुए अशोक कुमार मंडल का रोयल ईन फिल्ड हन्टर मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन न०- JH21Q 3824 को लुटकर भाग गया जिसके उपरांत वादी अशोक कुमार मंडल पिता झरीलाल मंडल सा०- धरुवाडीह थाना करमाटाँड़ जिला जामताड़ा के लिखित आवेदन के आधार पर करमाटाँड़ थाना कांड संख्या- 80/25, दिनांक- 31.08.2025, धारा- 309(4) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। दिनांक- 23.09.2025 को पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली की कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी लुटे हुए मोटर साइकिल का आगे एवं पीछे दोनो नम्बर प्लेट हटाकर ग्राम हिरापुर से जामताड़ा की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु करमाटाँड़ थाना प्रभारी को छापामारी दल के साथ विद्यासागर रेलवे स्टेशन रोड़ के पास भेजा गया। जिस क्रम में उक्त रोयल इन फिल्ड हन्टर मोटर साइकिल को चलाते हुए जामताड़ा की ओर एक ब्यक्ति को आते देखा जिसे रोक कर पुछताछ किया गया जिसमें सत्यापन के क्रम में लुटी हुई मोटर साइकिल बारामद हुई इसके पश्चात विधिवत जप्ती एवं गिरफ्तारी किया गया । गिरफ्तार ब्यक्ति का नाम मोहिम अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता अब्दुल माजिद अंसारी सा०- हिरापुर थाना करमाटाँड़ जिला जामताड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति ब्यान में इन्होने दिनांक 30.08.2025 की रात्री 22.30 बजे एक अन्य सहयोगी के साथ लुट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तथा इनके द्वारा बताया गया कि लुटे गये मोटर साईकिल से करमाटाँड़ थाना एवं सीमावर्तीय थाना क्षेत्र में आगे लुट एवं छीनताई की योजना बना रहे थे। जप्त सामानों की विवरणी 1. रोयल इन फिल्ड हन्टर मोटर साइकिल जिसका चेचिस न0- ME3J3D5FDS1005660 बरामद की गई, वही इस छापामारी दल में

  1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी
  2. पु०अ०नि० विकाश कुमार तिवारी 3. पु०अ०नि० अनुज कुमार 4. आ0/113 संतोष कुमार (तकनिकी शाखा) 5. आ0/312 शुभांकर कुमार सिंह 6. आ0/479 राजेश कुमार दास शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *