निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा। राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बजाज के निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान बीते देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिनेश यादव ने कहा कि प्रदीप बजाज का हमारे पार्टी को लेकर बहुत बड़े सपने थे, लेकिन इस तरह से हमें छोड़कर चले जाना बेहद दुखद है। इस मौके पर राजद के जिला प्रधान महासचिव अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदीप बजाज का जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *