निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बीते 15 सितंबर को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव में एक शव आदिवासियों के समशान घाट के पास से पुलिस ने बरामद किया था, जिसकी पहचान उत्तम मंडल, पिता स्व० गोराई चन्द्र मंडल, गांव सालुका के रूप में हुई थी। इस संबंध में उनके पुत्र गणेश मंडल द्वारा प्राथमिकी दर्ज बिंदापाथर थाना में सं0-66/2024 दर्ज कराई गई थी।उक्त घटना के उद्भेदन के लिए एस पी राजकुमार मेहता ने एक टीम एस आई टी का गठन किया। एस आई टी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का उद्भेदन किया। आज पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एस आई टी टीम के द्वारा गिरफ्तार रामकृष्ण की निशानदेही पर घटनास्थल की खोज की गई। घटनास्थल के सालुका ग्राम में जोड़िया के समीप प्राप्त हुआ। घटनस्थल से मृतक के रक्त से सना हुआ रस्सी बरामद हुआ और जमीन में गिरे रक्त प्राप्त हुए है।
उल्लेखनीय है कि मृतक निरंतर आदिवासी टोला में आता-जाता रहता था। घटना के दिन भी मृतक बाबुजन के घर लगभग 12:00 बजे गया था और वहाँ पर स्वयं मछली बनाकर शराब का सेवन किया था। जबकि बाबुजन घर में अनुपस्थित था। बाबुजन राशन लेने गया था. केवल उसकी पत्नी घर में मौजूद थी। खाने पीने के बाद मृतक वहीं सो गया। आदिवासी टोला में मृतक का निरंतर किसी के घर में घुस जाना और लंबे समय तक समय बिताना प्राथमिकी अभियुक्तो को नागवार लगता था। इस संबंध में पूर्व में भी आदिवासियों द्वारा चेतवानी दी गयी थी कि तुम्हारा इस तरह का आना-जाना ठीक नहीं है, किन्तु वह इन सब बातों को नजर अंदाज कर दिया। मृतक शाम 03:00 बजे सो कर उठा तो वह अपनी खेत देखने जोडिया की तरफ गया। वहाँ के आदिवासी लोग भी अपना अपना खेत देखने के लिए गये हुए थे। जिसकी पुष्टि तकनिकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदशी के द्वारा हुयी है। बाबुजन एवं अन्य सुभाष गोराई, मंगल, कैटी, बाबुराम, द्वारा मृतक से पूछा गया कि इस तरह क्यों हम लोगों की बेटी बहन पर गलत नजर रखते हो, तो दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी होने लगी और जब बात और अधिक बढ़ गई। जब मृतक द्वारा यह बोला गया कि अभी तुम्हारा घर ही घुसते है मामी घर भी खाली करा देगें। इसी बीच धक्का मुक्की हुयी और कैटी के द्वारा उसके हाथ में रखा लोहे का सवल से मृतक के गले में वार कर दिया जिससे अधिक रक्तश्राव होने लगी। वहाँ मौजूद कैटी, बाबुराम, रामकृष्ण और मंगल डर गये और आनन-फानन में शव को छुपाने के. उदेश्य से पेड़ में फांसी लगाने का रूप देने का प्रयास किये।
S.I.T. टीम के द्वारा सुभाष गोराई एवं रामकृष्ण गोराई को गिरफ्तार किया गया है तथा शेष की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम 1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला- मनोज कुमार महतो

  1. पुलिस निरीक्षक, नाला प्रभाग-राजीव कुमार सिंह
  2. पु०अ०नि० विकास कुमार यादव (थाना प्रभारी, बिन्दापाथर) 4. पु०अ०नि० बालाजी राजहंस (हिन्दी शाखा, प्रभारी) 5. पु०अ०नि० राजीव कुमार (थाना प्रभारी, नाला) 6. स०अ०नि० राकेश रंजन (बिन्दापाथर थाना) 7. आ0/113 संतोष कुमार सिंह, (तकनीकी शाखा) 8. सशस्त्र बल बिन्दापाथर थाना के हव० /मनोहर महथा,, आ0/595 सब्बीर सिद्दिकी, आ0/506 सुधीर यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *