निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सामुपोखर स्थित रितेश कुमार मंडल के घर और जियाजोरी स्थित राजाबांध तालाब के पास साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना एस पी राजकुमार मेहता को मिली, जिसके बाद एस पी ने आधार के आलोक में पु०नि०, चन्द्रमणि भारती के नेतृत्व में साथ पु०नि० प्रशांत कुमार, पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए उक्त दोनों स्थानों पर छापेमारी करवाई जिसमें दो साइबर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आज पुलिस मुख्यालय में एस पी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जामताड़ा साइबर अपराध थाना की पुलिस के द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लागतार छापेमारी की जा रही है और जो भी साइबर अपराध में सम्मलित है उनसे आग्रह किया जा रहा है कि मुख्य धारा में लौट आएं। इसी कड़ी में गुप्त सूचना प्राप्त हई की करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सामुपोखर स्थित रितेश कुमार मंडल के घर और जियाजोरी स्थित राजाबांध तालाब के पास कुछ लोगों के द्वारा साइबर अपराध किया जा रहा है, जहां कारवाई की गई है और (1) रितेश कुमार मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता गुलेजर मंडल, ग्राम सामुकपोखर (2) पवन मंडल, उम्र 26 वर्ष पिता बासुदेव मंडल, ग्राम मट्टाँड (टोला सुखलटॉड) दोनों थाना करमाटॉड को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नगद 9 लाख 91 हजार रुपए के साथ ही पांच फर्जी मोबाईल, छः सिम, तीन ए०टी०एम० कार्ड, एक चेकबुक, एक आधार कार्ड, दो लैपटॉप बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 63/25, दिनांक 23.09.2025, धारा 111(2) (b)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.N.S 2023, 66(B)(C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। अपराध शैली (1) लोगों का Whatsapp नंबर पर Electricity Bill का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजकर तथा उनके मोबाईल पर APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
(2) लोगों का Whatsapp नंबर पर RTO E-CHALLAN का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजकर तथा उनके मोबाईल पर APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
अपराधिक इतिहास : (1) प्राथमिकी अभियुक्त रितेश कुमार मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 52/22, दिनांक 30. 08.2022, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
(2) प्राथमिकी अभियुक्त पवन मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 33/22, दिनांक 01.07. 2022, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है। कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, अन्ध्र प्रदेश, असम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *