निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के झिलुआ स्थित प्रथम वाहिनी इंडिया रिजर्व बटालिय परिसर में आज कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, उपायुक्त रवि आनंद और एसपी राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से सीआईसी कैंटीन, परेड मैदान शेड, मंदिर शेड तथा ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में आईआरबी जवानों समेत स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जवानों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये पहल की गई है। जवानों के लिए सभी तरह मि सुविधाओं के साथ ही एक उप स्वास्थ्य केंद्र भी यहां चालू किया जायेगा। वहीं, ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन को उन्होंने मानव सेवा का उत्तम उदाहरण बताया। वहीं इस मौके पर डी सी और एस पी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सारठ विधायक चुन्ना सिंह से डमडम डिगाडिगा के गाने पर नृत्य करने कि आग्रह किया जहां सारठ विधायक ने इस गाने पर जमकर डांस कर सबका मनोरंजन किया, वहीं विधायक का साथ स्वास्थ्य मंत्री ने भी दिया और ठुमके लगाए।
