इचाक में बढ़ते चोरी की घटना से लोगों की बढ़ी चिंता

रामावतार स्वर्णकार
इचाक:थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बढ़ते चोरी की घटना से न केवल इचाक पुलिस के पसीने छूट रहे हैं बल्कि आम आवाम भी सकते में आ गए हैं। सोमवार को इचाक मोड़ डूमरौन रोड में आभूषण व्यवसाई से लुटेरों ने दिनदहाड़े जेवर भरे बैग लूटकर फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इचाक के कुटुमसुकरी निवासी मिंटू प्रसाद सोनी पिता छत्रु सोनार प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी इचाक मोड के डूमरौन रोड स्थित अपनी प्रिया ज्वेलर्स नाम से संचालित दुकान खोलने गए। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात युवक पल्सर बाइक से आए और उनका जेवर से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। घटना को लेकर प्रिया ज्वेलर्स के संचालक मिंटू प्रसाद सोनी ने इचाक थाना में आवेदन देकर अपने चोरी गए सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार चोरी गए बैग में 14 ग्राम सोना और लगभग ढाई किलो चांदी के जेवर थे। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख पचास हजार रुपए के करीब है। इधर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने अन्य व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ये एक छिनतई की घटना है। दुकानदार अपना थैला पास में रखकर दुकान का ताला खोल रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात चोरो ने घटना को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। चोर जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *