निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता दिनांक 20.9.2025 की रात्रि क्षेत्र में रात्रि थाना गश्ती दलों की स्थिति,सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था निरीक्षण के क्रम में रात्रि करीब 10.50 बजे फतेहपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान में थाना पर कोई ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर नहीं मिले तथा फतेहपुर थाना का गस्ती पार्टी भी इतनी रात्रि तक रात्रि गस्ती में थाना से नहीं निकाला था। थाना OD ड्यूटी में नहीं पाए जाने तथा क्षेत्र में गश्ती दल के नहीं निकलने के लापरवाही के लिए 1. OD duty पुलिस पदाधिकारी ASI संतोष गोश्वामि, 2. गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी ASI शिद्दहो सोरेन, 3. Hav रामचंद्र रवानी एवं 4.आरक्षी /224 महेश्वर उरांव सभी फतेहपुर थाना के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर पुलिस केंद्र हाजिर किया गया हैI साथ हीं इस लापरवाही के लिए थाना प्रभारी फतेहपुर SI कुंदन कुमार वर्मा से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई हैं l पुलिस अधीक्षक ने आज देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *