निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल नवरात्रा के सुअवसर पर नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मीरगा गांव में आयोजित कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मिरगा ग्राम १६ आना समिति के सानिध्य में नवरात्रा के सुअवसर पर माता रानी की पूजा अर्चना हेतु मुख्य यजमान शिबू मंडल के घर में कष्ट निवारण हेतु माता रानी की कृपा से कलश स्थापना के सुअवसर पर बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा का आयोजन किया गया।इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण माताएं बहने और भक्तजन सम्मिलित हुए।भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम में सभी जामताड़ा जिले वासियों को नवरात्रा की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।माता रानी से मेरी आराधना हैं कि समस्त जामताड़ा जिले वासी का जीवन सुखी समृद्ध और मंगलमय हो।आज जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड स्थित मिरगा गांव में नवरात्रा के सुअवसर पर कलश स्थापना के शुभ दिवस ग्राम १६ आना समिति के सानिध्य में भव्य रूप से कलश यात्रा का आयोजन किया गया।माता रानी के भक्त शिबू मंडल के घर में कष्ट निवारण हेतु माता रानी की कृपा पिछले कई वर्षों से कलश यात्रा के साथ कलश स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है।इस कलश यात्रा में ग्रामीण माताएं बहने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया सभी माथे में कलश लेकर गांव के समीप नदी से हिन्दू रीति रिवाज से जल भरा।29 सितंबर को मिरगा ग्राम में धार्मिक झांकी और भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया हैं।माता रानी के सभी भक्तों से आग्रह हैं कि इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले ।मौके पर मुख्य रूप से मुखिया कृष्णा,संजय ओझा ,गोवर्धन मंडल,भूदेव मंडल, परमेश्वर मंडल, संजीत कुमार ,मुकेश मंडल ,बलराम मंडल अमीन मंडल, रोहित मंडल, विशाल मंडल ,प्रदीप मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
