रामावतार स्वर्णकार

हजारीबाग/चतरा । शनिवार के शाम झारखंड के चतरा में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया । उत्तम यादव, जो हाल ही में हजारीबाग में हुई गोलीबारी और धमकी भरे वीडियो के कारण सुर्खियों में था, काफी समय से पुलिस के लिए एक वांटेड अपराधी था । श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी । उत्तम यादव ने बीते 22 जून को हजारीबाग शहर के बाड़म बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स की दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी । इस घटना के बाद, 23 जून को उत्तम यादव अपने हाथों में कार्बाइन लेकर एक धमकी भरा वीडियो जारी किया था । इस वीडियो में उसने खुलेआम गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लेवी (रंगदारी) न देने पर और भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी । पुलिस उत्तम यादव की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी । शनिवार को पुलिस को उत्तम यादव के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली । जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें उत्तम यादव मारा गया । चतरा जिले के सिमरिया में एनकाउंटर हुआ है । चतरा और हजारीबाग दोनों जिले की पुलिस शामिल थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *