निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के पिता श्रीराम यादव की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मिहिजाम स्थित अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। परिजनों समेत सभी शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। इस दौरान अस्पताल में जिलाध्यक्ष के शुभचिंतको का तांता लगा है। चिकित्सक के अनुसार इलाज की जा रही है, ऑक्सीजन, सलाईन व अन्य जरूरी ओषधि दी जा रही है। बहुत जल्द स्वस्थ होकर वृद्ध व्यक्ति अपने घर जायेंगें।
