निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय में ठनका गिरने से बिजली की शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे विद्यालय में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा- तफरी माहौल हो गया। आग लगने के पीछे की जो वजह बिजली कड़कने के बाद ट्रांसफार्मर में ब्लास्टिंग हुई और स्कूल का सारा बिजली कनेक्शन जल कर राख हो गया। उस वक्त कस्तूरबा विद्यालय में बच्चियों मौजूद थी। स्थिति की भयावता को देखकर ग्रामीणों ने बच्चियों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकला है और अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई हालांकि इस दुर्घटना में हताहत होने की कोई खबर नहीं है. लेकिन धुएं के कारण दम घुटने से 23 बच्चियों को नारायणपुर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी पहुँचे और सभी छात्राओं को सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजवाया है। वहीं मीडिया जे बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तो अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर तत्काल नारायणपुर अस्पताल पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। पूरा अस्पताल अलर्ट मोड में है और चिकित्सा व्यवस्था और तेज़ी से जुट गई। उपचार के बाद सभी बच्चियों की हालत पूरी तरह से स्थिर है। जरूरत पड़ी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा जाएगा। मैं सभी छात्राओं के माता-पिता से मिला हूं और हर संभव मदद का भरोसा देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना प्राकृतिक आपदा जैसी थी, भारी बारिश और ठनका गिरने की वजह से छात्राएं बेहोश हुईं। लेकिन नारायणपुर की जनता, स्वास्थ्यकर्मियों और समाजसेवियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
