निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मिथलेश ठाकुर आज जामताड़ा परिसदन पहुँचे। जहाँ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करें और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। जे एम एम कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और आने वाले समय में इसका परिणाम पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मिथलेश ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विकट परिस्थितियों में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काम किया है उसकी चर्चा कश्मीर से कन्याकुमारी तक है। इसलिए बिहार में गठबंधन की जीत तय है और वहां की जनता बदलाव के पक्ष में है। वहीं, झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर लागू किए जाने को लेकर उन्होंने अपनी प्रक्रिया दी है उन्होंने कहा कि किसी भी काला कानून का हमलोग विरोध करेंगे। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, अशोक मंडल, चमेली देवी, परेश यादव, आनंद टुडू, असित मंडल, प्रदीप मंडल, सगीर खान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
