निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने विभिन्न मौजों से जुड़े रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला में एनएचएआई की बड़ी परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, अड़चनें हरेक जगह हो सकती है लेकिन उन अड़चनों को दूर कर के परियोजना को पूर्ण करना है। उन्होंने सभी संबंधित से कहा कि अड़ंगा ना लगाएं, परियोजना कार्य में तेजी लाएं। वहीं रैयतों के भुगतान हेतु प्राप्त वाउचरों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, साथ ही वाउचर संग्रह करने हेतु कैंप के साथ साथ डोर टू डोर जाकर संग्रहण करने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा प्राप्त एनओसी के वेरिफिकेशन करने, दान पत्र से जुड़े मामलों सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए भू अर्जन कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा अगर कोई समस्या है तो हमें बताएं। इसके अलावा परियोजना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, कार्यपालक अभियंता एनएचएआई, साइट इंजीनियर, अंचल अधिकारी जामताड़ा के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
