निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज अनुमण्डल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा 2025 को लेकर जिले के विभिन्न लाइसेंसी/गैर लाइसेंसी पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक आहूत किया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्यों से पूजा आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। वहीं इस वर्ष विगत तीन माह से हो रहे लगातार बारिश के मद्देनजर पूजा आयोजन परिसर में जल-जमाव के साथ पूजा पण्डाल निर्माण, विद्युत साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध आयोजन समिति से किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर यातायात सुगम बनाये रखने तथा श्रद्धालुओं की सहायता हेतु स्थान को चिन्हित कर रोड स्लाइडर आदि की व्यवस्था के संबंध में समितियों को पूजा पण्डालों में अत्यधिक भीड़ होने के समय एवं पूजा समाप्ति उपरान्त प्रतिमा विसर्जन का समय एवं मार्ग की सूचना केन्द्रीय शांति समिति की बैठक के पूर्व अपने थाना में देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए जाने वाले तैयारियों के बारे में अवगत कराते हुए अपील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *